गंगापार, मई 10 -- युवक ने अपने भाई को जरूरत पड़ने पर साढे तीन लाख रूपया उधार दिया। बार बार मांगने के बाद वह पैहा नहीं दे रहा था। रविवार को फिर मांगा तो उसे लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने भाई भतीजों सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मऊआइमा के शेखपुर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र श्रीनाथ अपने सगे भाई के परिवार पर परेशानी आयी तो तीन माह पूर्व साढे तीन लाख रुपये उधारी दे दिया। बार बार मांगने पर आज कल पर टाला जाने लगा। सुरेन्द्र कुमार का आरोप है कि रविवार को उधारी पैसा मांगने पर विवाद हो गया। उसे घर में घुसकर लाठी डंडा से पीटा गया। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सुरेन्द्र कुमार ने मऊआइमा थाना में भाई राजेन्द्र कुमार, महेंद्र कुमार, भतीजा दिव्यांश, हिमांशु तथा ऊषा देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन...