बदायूं, नवम्बर 16 -- वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा मुज़रिया थाना क्षेत्र के हसुआ नगला तिराहे के पास हुआ। मुडसान नगला निवासी 18 वर्षीय जयदेव पुत्र गंगाराम अपने मरे भाई सर्वेंद्र को कोल्हाई छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह हसुआ नगला तिराहे के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जयदेव की मौत हो गई। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.