भाई के हत्यारोपी को नहीं मिली जमानत
आगरा, अगस्त 17 -- सगे भाई की हत्या के आरोपी आकाश शर्मा को राहत नहीं मिल सकी है। सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया। यह मामला थाना कोतवाली से संबंधित है। वादी पूनम शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे पुत्र आकाश शर्मा का मानसिक स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा है। इसी कारण उसके द्वारा 13 मार्च 2026 को अपने बड़े भाई गौरव शर्मा से मारपीट की गई। गौरव को काफी चोटें आईं। इलाज के लिए उसे एसएन हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.