उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला में मंगलवार दोपहर भाई के घर आई बहन ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची अस्पताल चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत को लेकर परिजन भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय रामरती पत्नी राजेश गौतम कई दिनों से बीमार थी। सोमवार को जिला अस्पताल से दवा लेने के लिए अपनी बहू के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला में रहने वाले भाई रामदास पुत्र देवन के घर आई थी। शाम के समय सास को छोड़कर घर लौट गई थी। मंगलवार को घर पर कोई नहीं था। तभी बरामदे में लगे पंखे के कुंडे से साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के संबंध में भाई रामदास ने बताया कि अपना ई र...