फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। चौफेरवा में हुए दर्दनाक तिहरे मौत कांड के बाद परिवार की इकलौती बेटी दीपिका श्रीवास्तव उर्फ रोशनी का हाल देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। भाई अमर श्रीवास्तव उर्फ हनी के लिखे सुसाइड नोट में जब उसने बहन और जीजा को किसी भी मामले में परेशान न करने की बात लिखी, तो यह लाइनें पढ़ते ही दीपिका पूरी तरह टूट गई। घटना के बाद से वह पड़ोसी कोटेदार गुड्डू यादव के घर बेसुध पड़ी है, जहां रिश्तेदार और परिचित लगातार पहुंच रहे हैं। दीपिका की शादी शहर के पीरनपुर मोहल्ले में हुई है। बुधवार को उसके पिता सुशील कुमार श्रीवास्तव उससे मिलने उसके ससुराल गए थे। उसी दौरान घर के अंदर यह दर्दनाक घटना हो गई। शाम को जब घटना की खबर दीपिका तक पहुंची तो वह बदहवास होकर मौके पर पहुंची, लेकिन घर का मंजर देखकर खुद को संभाल नहीं सकी। मौके पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.