बक्सर, जनवरी 19 -- पेज तीन के लिए --- जांच शुरू थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचलों ने दियाघटना को अंजाम किशोरी की मां ने थाने में दर्ज करायी नामजद एफआईआर कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का उसके भाई के सामने ही अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 12 जनवरी की है, लेकिन थाने में प्राथमिकी एक सप्ताह बाद दर्ज करायी गई। फिलहाल, अपह्रत किशोरी कहां और किस हालत में है, यह सवाल परिजनों के जेहन में लगातार कौंध रहा है। घटना को लेकर किशोरी की मां ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। फिलहाल, केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग किशोरी घटना के दिन सुबह अपने छोटे भाई को शौच कराने घर से बाहर गई थी, तभी वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.