बाराबंकी, मार्च 28 -- निन्दूरा, बाराबंकी, संवाददाता। जिले के कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पोखन्नी रेगुलेटर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे बैठी छात्रा ट्रक के पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बड्डूपुर कोतवाली के ब्राह्मन पुरवा मजरे देवगांव निवासी दुर्गेश कुमार वर्मा की पुत्री अंशिका वर्मा (15) शनिवार की सुबह अपने भाई के साथ साइकिल पर पीछे बैठकर कॉलेज जा रही थी। तभी पोखन्नी रेगुलेटर पुल पर खाद्यान्न लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठी अंशिका ट्रक के पहिये की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्रा को स्थानीय अस्पताल भेजा ...