सुल्तानपुर, मई 2 -- लंभुआ, संवाददाता। भाई के साथ मां के घर जा रही विवाहिता के गले से बाइक सवार बदमाश ने लॉकेट छीन लिया और फरार हो गया। भाई ने कुछ दूर बदमाश का पीछा भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू की और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित अपने ननिहाल से ज्योति बरनवाल शनिवार को अपने भाई शिवम बरनवाल के साथ बाइक से मां के घर प्रतापगढ़ जनपद के रेहुआ लालगंज जा रही थी। शाम को लगभग चार बजे कोतवाली क्षेत्र के तेरए गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसके गले से लॉकेट खींच कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने महिला से कान की झुमकी छीनी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि बदमाश अपना मुंह बांधे हुए था। भाई ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.