बांदा, अप्रैल 6 -- बबेरू। पतवन गांव निवासी लखन ने बेटे की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार को दोपहर उसका 14 वर्षीय बेटा पवन कुमार अपने बड़े भाई मिथलेश के साथ महुवा बीनने खेत पर गया था। वहीं से गायब हो गया। कई घंटे की तलाश में उसका कहीं पता नहीं चला। रात नौ बजे फोन आया कि वह पवन बोल रहा है और ट्रेन से दिल्ली जा रहा हूं। उसकी तलाश न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...