चतरा, मार्च 22 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। एक ओर घर में भाई की मृत्यु का मातम था, तो दूसरी ओर इस दुखद घड़ी में शामिल होने आ रहे दूसरे भाई के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। मामला रविवार की चौपारण-मयूरहंड मुख्य मार्ग के गड्ढा मोड़ का है, जहाँ मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनगावां गांव निवासी कारू गोस्वामी अपने भाई सुनील गोस्वामी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए तिलैया से अपने पैतृक गांव धनगावां आ रहे थे। वे मोटरसाइकिल पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक चौपारण-मयूरहंड सड़क पर स्थित गड्ढा मोड़ के समीप पहुँची, अचानक वाहन से उनका नियंत्रण खो गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कारू गोस्वामी सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.