भाई के विवाह में आई महिला की करंट से मौत
कौशाम्बी, मई 8 -- नगर पंचायत अजुहा के रसूलपुर मढ़ियामई मोहल्ले में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने आई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के कोल्हुआपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुमन देवी पत्नी रविकरन की बुआ रजनी देवी अजुहा के रसूलपुर मढ़ियामई में ब्याही हैं। गुरुवार को बुआ के बेटे की शादी थी। सुमन इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे सुमन देवी के पति का फोन आया। वह फोन पर बात करने के लिए घर के अंदर जा रही थी। इसी दौरान दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही गिर पड़ी। घटना देख शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.