औरंगाबाद, मार्च 16 -- नवीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामजी राम ने अपने भाई के गुमशुदा होने को लेकर नवीनगर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके भाई वसंत कुमार राम (28 वर्ष) पिछले पांच से सात वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। 10 मार्च को वे अपने भाई को इलाज के लिए रांची स्थित कांके अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकले थे। नवीनगर से बस पकड़कर नवीनगर रेलवे स्टेशन जाने लगे। भीड़ होने के कारण दोनों एक साथ बस में नहीं चढ़ सके। जब बस नवीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो उतरने पर पता चला कि उनका भाई स्टेशन तक नहीं पहुंच सका है। इसके बाद उन्होंने नवीनगर में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की गई, फिर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक-हार कर रामजी राम ने पुलिस से गुहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.