रांची, अप्रैल 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सरकुलर रोड में ओल्ड जेल चौक के पास स्थित आवास पर ड्यूटी कर रहे धीरेंद्र पांडेय से साइबर ठग ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। धीरेंद्र के छोटे भाई के मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने 50 हजार रुपये भेजने का संदेश भेजा। सूचक की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले दिन शाम में सूचक के मोबाइल पर उनके भाई का संदेश व्हाट्सऐप के जरिए मिला। इसमें उन्होंने यूपीआई काम नहीं करने का हवाला देते हुए तुरंत 50 हजार रुपये जरूरी काम के लिए भेज देने को कहा। यह भी पढ़ें- लखीसराय: पूर्व प्राचार्य का व्हाट्सएप हैक, परिचितों और शिक्षकों से ठगी का प्रयास सूचक ने इसके बाद भाई से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचक के मोबाइल फोन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.