उरई, मार्च 1 -- उरई। उरई के शांति नगर में बड़े भाई के दोस्त के घर बाइक देने गया बीएससी छात्र बेल्ट पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंच बड़ा भाई कुछ लोगों के साथ छात्र को नीचे उतर कर मेडिकल कॉलेज ले गया जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बताया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने छात्र की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है पर अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। जबकि, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तुलसी नगर निवासी नीरज शांति नगर के एक दोस्त की बाइक शनिवार सुबह लाया था। इसके बाद नीरज का छोटे भाई 18 वर्षीय सौरभ शनिवार रात बड़े भाई के दोस्त के घर बाइक देने पहुंचा। इस दौरान दोस्त दूसरे मकान में था और सौरभ भी वहीं पहुंच गया। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में सौरभ का शव पंखे में संदिग्ध हालात में बेल्ट से लटका मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.