कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बक्सीपार गांव निवासी मंगलकरन पांडेय ने बताया कि 16 मार्च की शाम मजदूर उनके खेत में काम कर रहे थे। तभी भाई रामकरन खेत पहुंचा और मजदूरों को काम करने से मना कर दिया।पीड़ित के मुताबिक इस बाबत पूछताछ करने पर भाई ने गाली-गलौज करते हुए उसे जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...