भभुआ, फरवरी 21 -- पड़ोसियों को फंसाने के लिए भाई की हत्या कर दर्ज कराई थी एफआईआर पुलिस अधीक्षक ने आयोजित प्रेसवार्ता में हत्या मामले का किया खुलासा भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र की सिवों नहर से 10 दिसंबर 2025 को बरामद एक युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सिवों निवासी सुधाकर नारायण तिवारी का शव नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में नगर थाने की पुलिस ने मृतक के ही दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद अपने पड़ोसियों को फंसाने के उद्देश्य से छोटे भाई की हत्या कर उसे ददरा जाने वाली नहर में फेंक दिया था। गिरफ्तार लोगों में सिवों के नचकु तिवारी के बेटे गणेश तिवारी व आदित्य तिवारी शामिल हैं। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने शनिवार को एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में हत्या मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.