भाई की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तारी
मेरठ, जून 4 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में छोटे भाई की हत्या कर शव को घने जंगल में दबाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। गुरुवार शाम पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि आरोपी सचिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी महमूदपुर सिखेड़ा झुंनझुनी नहर पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना बहसूमा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी कपिल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.