हरदोई, मई 3 -- हरदोई,बेहंदर संवाददाता। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा गांव में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार ने बताया कि 2 मई 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि सूरज ने हरिहर ने अपने बड़े भाई बृजेश पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बृजेश की मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जिसके बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना कासिमपुर में आरोपी सूरज के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि मामल...