भाई की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने दी 10 लाख की सुपारी, पुलिस ने फेल किया प्लान
वरिष्ठ संवाददाता, मई 4 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जहां सिविल लाइन क्षेत्र में पिछले साल जुलाई में हुई बिल्डर की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाई ने बड़ा षड्यंत्र रच डाला। जेल से बाहर आए हत्यारोपी की हत्या कराने के लिए शूटरों को 10 लाख रुपये में सुपारी दी। पांच लाख रुपये एडवांस दिए गए। बाकी हत्या के बाद देना तय हुआ। छह मई से पहले हत्या करनी थी। लेकिन, पुलिस ने उससे पहले ही षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए मुख्यारोपी शैजी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एएमयू का पूर्व छात्र व हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। मेडिकल रोड स्थित रफा कांप्लेक्स के रहने वाले 48 वर्षीय लाडले खान को 21 जुलाई 2025 को एडीएम कंपाउंड के पास दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने गोलियां बरसाई थीं। उनके सीने, पेट, कनपटी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.