संभल, अप्रैल 24 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी एक युवक ने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित रोबी पुत्र स्वर्गीय पप्पू सिंह के अनुसार, 19 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे उसके भाई कपिल को गांव देहरी जग्गू की मिलक के एक युवक ने फोन कर किसी बहाने से अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद छह लोगों ने मिलकर कपिल के साथ बेरहमी से मारपीट की और गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को सुनसान खेत में खड़े पाखड़ के पेड़ पर अंगोछे से लटका दिया। घटना की जानकारी मृतक की बुआ सशीबाला ने फोन पर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुल...