नई दिल्ली, फरवरी 20 -- यूपी के झांसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि छोटे भाई ने विवाद के बाद बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को मकान के पीछे तबेले में गाड़ दिया। कई दिनों से युवक के गायब रहने और गुरुवार देर शाम तीखी दुर्गंध आने पर मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोहल्ला बिहारीपुरा निवासी तारिक बेग (38) पुत्र अकील बीते 10 फरवरी को छोटे भाई मसर्रिक से विवाद के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मसर्रिक बेग ने 15 फरवरी को थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार शाम मकान के पीछे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। मृतक के मामा मंसूर ने पुलिस को सूच...