हमीरपुर, मई 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। भाभी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से सिर कूचकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। तीन साल पुराने इस मामले में पत्नी की गवाही पर सोमवार को जिला जज मनोज कुमार राय की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले की रिपोर्ट मृतक की मां ने थाने में दर्ज कराई थी।रिश्तों को तारतार करने वाली ये वारदात 15 जुलाई 2023 को थाना सुमेरपुर के मौहर गांव में घटित हुई थी। गांव निवासी कामता श्रीवास के बड़े पुत्र धर्मपाल को उसी के छोटे भाई भूपेंद्र ने पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल धर्मपाल ने भूपेंद्र द्वारा उसकी पत्नी के साथ की गई छेड़खानी का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर भूपेंद्र ने बड़े भाई के सिर में पत्थर से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.