भाई की साली से बात करने पर दोस्त मोबीन ने की थी विपिन की हत्या
सहारनपुर, जुलाई 21 -- सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में 17 जुलाई को हुए विपिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, विपिन की हत्या उसके दोस्त ने अपने भाई की साली से बातचीत को लेकर रची गई साजिश के तहत की थी। पुलिस ने इस मामले में मोबिन और उसके रिश्तेदार रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों के कब्जे से मृतक की मार्कशीट, आधार कार्ड और हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है। एसपी देहात मयंक पाठक ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि बृजपाल की तहरीर पर पहले निक्की, राहुल, मन्नू और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकुड़-शाहजहांपुर मार्ग स्थित टाबर तिराहे के पास से मोबिन और रहमान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मोबिन ने बताया कि वह और विपिन आपस में दोस्त थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.