भाई की ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
कन्नौज, जून 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तालग्राम रोड पर हाथिन गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक युवक बाइक से अपने भाई की ससुराल जा रहा था। फर्रूखाबाद जनपद के जहानगंज थानांतर्गत महरूपुर गांव निवासी अरूण (26) पुत्र रघुराज राठौर शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे अपने भाई गोविंद की ससुराल तालग्राम थाना क्षेत्र के कुशलपुर्वा गांव जा रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के हाथिन गांव के पास पहुंचा, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.