औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- औरंगाबाद। बारुण थाना क्षेत्र के बरुआ पुल के समीप पिछले दिनों संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मृतक के भाई सत्तर गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह ने आवेदन में बताया कि उनके भाई अनिल ने बेटी की शादी के लिए आभूषण बनवाने को नवीनगर के स्वर्ण व्यवसायी जयप्रकाश सोनी को 10 लाख रुपये एडवांस दिए थे। आभूषण लेने जाने पर दुकान बंद मिली, जहां टिंकू पांडेय नामक व्यक्ति ने व्यवसायी के ससुराल में होने की बात कहकर अनिल को अपने साथ ले गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर फोन करने पर बाद में सूचना मिली कि वह बरुआ पुल के पास घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रुपये हड़पने की नीयत से जयप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.