गिरडीह, अप्रैल 1 -- भाई की शादी से पहले प्रवासी मजदूर की हार्ट अटैक से मौत घर और गांव में पसरा मातमजमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत धुरैता पंचायत के कटरियाटांड़ गांव निवासी प्रवासी मजदूर मनोज यादव (करीब 40 वर्ष) की आंध्र प्रदेश के गुंटुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक वहां मजदूरी करता था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक के पिता भुनेश्वर यादव हैं। बताया गया कि मनोज यादव रोजी-रोटी के लिए आंध्र प्रदेश में मजदूरी करते थे। काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कुछ ही दिन पहले उनके 20 वर्षीय पुत्र का भी निधन हो गया था। परिवार अभी उस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब मनोज यादव की मौत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया ह...