हाथरस, जुलाई 3 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के चौपाल सागर के पास गुरुवार की रात बाइक सीमेंट से भरे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाई की शादी में शामिल होने जा रहे छोटे भाई व उसके नौकर की मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल टेढ़ी बगिया निवासी महेंद्र सिंह 22 पुत्र रमेश चंद्र फास्ट फूड का ठेला लगाकर जीवन-यापन करता था। उसी के मोहल्ले का निखिल 16 पुत्र अशोक उसके ठेले पर काम करता था। महेंद्र के भाई मुकेश की गुरूवार की रात को शादी थी। शादी अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड के निकट सम्राट लॉज में थी। मुकेश निखिल के साथ बाइक से शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। चौपाल सागर के निकट उनकी बाइक सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत ह...