कानपुर, फरवरी 28 -- पुखरायां, संवाददाता। भाई की शादी के लिए हार बनवाने शुक्रवार को पुखरायां कस्बे के नेतराम गली में स्थित एक सराफा की दुकान में आई महिला के बैग से बगल में बैठी तीन महिलाओं ने करीब चार लाख कीमत के आभूषण पार कर दिये। बैग देखने पर आभूषण गायब देख पीड़िता सन्न रह गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन और संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करौंसा गांव की रहने वाली खुशबू पत्नी विकास यादव शुक्रवार को अपने भाई सौरभ यादव की शादी के लिए हार बनवाने को पुखरायां कस्बे के नेतराम गली में एक सराफा दुकान में आई थी। वह दुकानदार से हार के से संबंध में बातचीत कर रही थी। इसी बीच उसके पास बैठी तीन महिलाओं ने पास में रखे बैग से करीब चार लाख कीमत के आभूषण और दो हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.