आरा, अप्रैल 28 -- -आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर बाजार के समीप सोमवार की रात हादसा -पिकअप की ठोकर से बाइक से गिरी महिला और इलाज के दौरान हो गयी मौत आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर भोजपुर जिले के उदवंतनगर बाजार के समीप सोमवार की रात पिकअप की ठोकर से बाइक सवार रोहतास निवासी एक महिला की मौत हो गयी। हादसे में बाइक चला रहे महिला के भाई भी जख्मी हो गये। मृत महिला रोहतास जिले के गोड़ारी थाना क्षेत्र के पड़सर गांव निवासी सत्य नारायण सिंह की 42 वर्षीया पत्नी चुन्नी देवी थी। हादसे के बाद अफरातफरी मची रही। सत्य नारायण सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी के भाई श्रीराम की शादी हो रही है। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत; फोरलेन पर मची चीख-पुकार मंगलवार को बारात जाने वाला थी। इसे ले...