लखनऊ, जून 29 -- काकोरी इलाके में भाई की मौत से आहत छात्रा ने सात दिन बाद खुदकुशी कर ली। युवती ने दूसरे कमरे में खड़ी बाइक पर चढ़कर पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदे से लटकी थी। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मंडौली निवासी शिवमंगल गौतम ने बताया कि 22 जून को बड़े बेटा हिमालय की हादसे में मौत हो गई थी। तब से छोटी बेटी रागिनी (19) परेशान रहती थी। वह गांव के स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। सोमवार दोपहर रागिनी ने कमरे में खड़ी बाइक पर चढ़कर छत पर लगे पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जब कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में गई तो बेटी को फंदे से लटका देखा और चीख पड़ी। परिजनों ने रागिनी को फौरन फंदे से नीचे उतारा। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद...