भाई की ब्लैकमेलिंग से परेशान ट्रक चालक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान
बोकारो, अगस्त 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह पुलिस ने बुधवार सुबह बोकारो रेलवे स्टेशन से रेलवे गुड्स साइड जाने वाली रेल पटरी से एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के धर्मपुर निवासी रामदेव यादव के 20 वर्षीय पुत्र संदीप यादव के रूप में हुई। वह ट्रक चालक का काम करता था। पुलिस ने शव के पास से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मोबाइल की जांच में पुलिस को मौत से पहले भेजे गए कई ऑडियो मैसेज मिले हैं। इनमें संदीप ने कथित तौर पर अपने चचेरे भाई देवेंद्र यादव पर प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ऑडियो में उसने इसी वजह से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। देवेंद्र ट्रक में खलासी का काम करता है।
जांच प्रक्रिया मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर बालीडीह पुलिस ने देवेंद्र यादव के खिलाफ आत्महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.