उरई, मई 1 -- कोटरा, संवाददाता। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुरु में उस वक्त खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया जब शुक्रवार सुबह छोटे भाई की शादी सम्पन्न करवाकर गांव लौट रहे ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की वजह प्रधान की कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है जो पेड़ से जा टकराई थी। इस हादसे ने पूरे परिवार ही नहीं बल्कि गांव को भी गहरे शोक में डुबो दिया।ग्राम कुरकुरु निवासी 31 वर्षीय ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा उर्फ ओपी के छोटे भाई सत्यम कुशवाहा की शादी गुरुवार रात को एट कस्बे के अवध पैलेस गेस्ट हाउस में धूमधाम से हुई थी। रात भर शादी की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुईं और परिवार जश्न में डूबा था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रवीण कुशवाहा घर से निकले। उनकी मां माया देवी ने सबमर्सिबल खराब होने की सूचना ...