भाई की बारात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
संभल, जून 10 -- संभल रोड स्थित गांव जनेटा के पास बुधवार को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोस्तों के साथ बाइक से भाई की शादी में शामिल होने जा रहे युवक की मौत हो गई। दोनों घायल युवकों को सीएससी नरौली से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। मौत की सूचना के बाद निकाह पढ़कर बिना दुल्हन के ही बारात के साथ मृतक का भाई लौट आया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी जाकिर के बड़े बेटे आमिर की बारात बुधवार की दोपहर दो बजे जनपद बदायूं थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चंदोई के लिए बस से रवाना हुई थी। बारात में शामिल होने के लिए छोटा बेटा मोनिस (21) अपने गांव निवासी दोस्त विलाल और अनस के साथ बाइक से निकला था। जैसे ही वह संभल रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.