कन्नौज, जून 25 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मिर्जापुर के थाना जमालपुर क्षेत्र के ग्राम चौकिया निवासी अतुल कुमार सिंह ने थाना तालग्राम में दी गई तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई अभिषेक सिंह (23) अपने साथी प्रिंस सिंह निवासी ग्राम लोढ़वा के साथ गत 8 जून को बुलेट मोटरसाइकिल से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते वाराणसी जा रहा था। शाम करीब 8:15 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 174.8 के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ...