उरई, अप्रैल 21 -- यूपी के उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में सोमवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो भाइयों की जान चली गई। बहस के बाद एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली से उड़ा दिया। इसके बाद गुस्साए पिता और छोटे भाई ने हत्यारोपी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत और तीसरे भाई के साथ पिता को जेल से परिवार में कोहराम मच गया है। मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को शुरू हुई बहस अचानक जानलेवा हो गई। जयनारायण के दूसरे नंबर के बेटे 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ अल्लू ने तैश में आकर अपने सगे बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश पर तमंचे से फायरिंग कर दी। सीने...