भाई का हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर गुड्डू मुठभेड़ में गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 22 -- छोटे भाई की हत्या में वांछित हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ तौफीक को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी, जबकि सिपाही अंकुर भाटी भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल भेजकर उपचार कराने के बाद गुड्डू को जेल भेज दिया गया। शेरगढ़ के ग्राम खजुआ जागीर में 16 जुलाई की रात बंटवारे के विवाद में इसरार को उसके बड़े भाई गुड्डू उर्फ तौफीक ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी फैजी ने थाना शेरगढ़ में गुड्डू उर्फ तौफीक और उसके साथी नदीम व असलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार सुबह गुड्डू के कस्बापुर पुल की ओर आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। तभी गुड्डू वहां पहुंचा लेकिन पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.