हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव में ई-रिक्शा चालक अक्षय की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अक्षय के भाई का प्रेम प्रसंग कारण बना है। वारदात का लाइव वीडियो भी वायरल हुआ था, जिससे पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में अहम सुराग मिले थे। हरपालपुर सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बलेहरा निवासी अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश तथा उसकी पत्नी पुष्पा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त भाला व लाठी बरामद की गई हैं। हत्या 10 फरवरी को की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। घटना के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने मौके का निरीक्षण भी किया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.