भाई और युवती से मारपीट, छेड़खानी का आरोप
गोरखपुर, जून 9 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर उनके भाई की पिटाई कर दी और बाद में घर में घुसकर युवती को भी मारा पीटा। पीड़ित का कहना है कि 4 जून को पुलिस को तहरीर देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ युवक उनकी बहन का पीछा कर परेशान करते थे। थाना प्रभारी सी.पी. पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.