भाई और बहन पर हमलावरों ने किया जानलेवा हमला,
हापुड़, मार्च 8 -- थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में शनिवार रात को भाई और बहन पर हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि हमलावरों ने बहन से अभद्रता कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।एसपी को दी शिकायत में गांव महमूदपुर निवासी आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे बहन के साथ किसी काम से बाहर जा रहा था। जैसे ही वह श्मशान घाट पहुंचे, तो पहले से खड़े गांव के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा था। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा सुनकर लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने थाना जाने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.