प्रयागराज, अगस्त 7 -- झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर परिवार में शोक का माहौल है। इस बीच जेल में बंद उसके दोनों भाइयों उमर अहमद और अली अहमद भी अबान के जनाजे में शामिल हो सकेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों की पैरोल मंजूर कर ली है। साथ ही शर्त रखी है कि दोनों मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे। कोर्ट ने यूपी सरकार से सुरक्षा के बारे में पूछा है, जिस पर सरकार के वकील ने बताया है कि दोनों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आपको बता दें जिला न्यायालय से अपील खारिज होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दोनों की ओर से पैरोल की मांग करते हुए याचिका दाखिल की गई थी।जिला कोर्ट ने खारिज की थी उमर-अली की अर्जी जानकारी के मुताबिक गुरुवार...