बरेली, अप्रैल 27 -- शाही। शनिवार रात्रि साढ़े आठ बजे गृह क्लेश के चलते भाइयों में हुई कहासुनी गाली गलौच और मारपीट में बदल गई। नईम उर्फ़ भूरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया घर में क्लेश चल रहा था। आरोप है कि बीती रात नदीम, नूर बानो, सहनशाह व बरकत जहां मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी गुलनाज व चाचा सलीम को पीटा। तीनों घायल हो गए। दूसरे पक्ष का आरोप है कि नईम व उसके चाचा सलीम ने मारपीट की जिसमें नदीम घायल हो गया। पुलिस ने नईम की तहरीर पर चारों पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- सगे भाइयों समेत चार को दौड़ाकर पीटा यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में चाचा से की मारपीट, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...