भाईयों के बीच पानी के वजह से खूनी संघर्ष, एक की चली गई जान; क्या है पूरा मामला?
कोटपुटली बहरोड, जून 13 -- कोटपूतली बहरोड़ जिले के विराटनगर उपखंड क्षेत्र के पावटा थाना इलाके में शनिवार को पानी के उपयोग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्राम बेरी का बांध की ढाणी दयाराम में तीन सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुकेश सिंह अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य में पानी के उपयोग और निकासी को लेकर उसका अपने बड़े भाइयों अशोक सिंह और उम्मेद सिंह से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। संघर्ष के दौरान अशोक सिंह और उम्मेद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।तत्काल जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.