उरई, जनवरी 29 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में बुधवार रात भाई-भाई के बंटवारे के विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया कि जब मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस पर विवाद सुलझाने के बजाय मारपीट और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे। मामले में वीडियो बनाने वाली महिला प्रियंका पत्नी रविकांत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि हिंदुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कदौरा ग्राम बबीना निवासी रविकांत व शशिकांत पुत्रगण महेश के बीच पारिवारिक घर बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में छोटे भाई शशिकांत और बड़े भाई रविकांत के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान रविकांत ने शशिकांत के साथ मारपीट की जिस पर शशिकांत ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष भी विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.