बिहारशरीफ, मार्च 1 -- बेन, निज संवाददाता। थाना परिसर में थानाध्यक्ष रविराज सिंह की अध्यक्षता में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई। पर्व में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर अरविंद पटेल, कलीम अशरफ, भोलू मियां, सत्येंद्र प्रसाद, दीपक रविदास, अनुज कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आफताब अंसारी, शैलेंद्र कुमार, दिलशाद मलिक, जीतू मांझी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.