बिजनौर, फरवरी 27 -- शुक्रवार की शाम को थाना मडावर के प्रांगण में थाना अध्यक्ष सुमित राठी के नेतृत्व मे आगामी त्यौहार होली व नवरात्रों व ईद के त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। जिसमें क्षेत्र व कस्बे के गणमान्य व्यक्ति व पत्रकार उपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने कहा कि सभी लोग होली, नवरात्रों ,रमजान व ईद का त्यौहार सभी लोग भाईचारा के साथ मिलजुलकर मनाये। और सभी से अपील की की किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। और कोई भी व्यक्ति उत्पाद मचाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मीटिंग का संचालन सतेन्द्र आर्य ने किया। मीटिंग को नईम मैमबर, शिव कुमार प्रधान, योगेश कुमार बंटी, ने सम्बोधित किया।मिटिग में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...