भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद, खुले में कुर्बानी पर रोक
सिद्धार्थ, मई 18 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को त्रिलोकपुर थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के मौलवी, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य समेत अन्य ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की।प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने कहा कि बकरीद आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने शासन और उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कुर्बानी किसी भी हालत में खुले स्थान पर न की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और सामाजिक वातावरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.