सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से हर वर्ष की भांति इस बार भी आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराना है। जिसमें आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। थानाध्यक्ष जंगो राम, सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, दरोगा मनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.