रामपुर, फरवरी 26 -- नरपत नगर में होली और ईद के मद्देनजर नगर पंचायत कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कोतवाल संजीव कुमार ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, सहयोग और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने कहा कि इस समय पवित्र रमजान माह चल रहा है और इसी दौरान रंगों का त्योहार होली भी है। ऐसे में सभी समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। चेयरमैन खालिद अली ने कहा कि नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सबकी साझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.