पूर्णिया, मार्च 22 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक 'ईद-उल-फितर' का त्योहार शनिवार को कसबा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के ग्रामीण व शहरी इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की विशेष नमाज अदा की। शनिवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। नमाज को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर, सिर पर टोपी लगाए और बच्चों का हाथ थामे ईदगाहों की ओर बढ़ते नजर आए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। निर्धारित समय पर ईदगाहों में ईद-उल-फितर की दो रकात वाजिब नमाज अदा की गई। नमाज के बाद पेश इमामों ने खुतबा पढ़ा और मुल्क में अमन, शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.