मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह शनिवार को ईद-उल-फितर पर कुंदरकी ईदगाह सहित ग्राम सैफपुर चित्तू, जमापुर, चतुपुर, कमालपुर फतेहाबाद, भीकनपुर कुलवाड़ा, डोमघर, गदीपुर, रूपपुर, चकफ़ाजलपुर, अहमदनगर जैतवाड़ा, मोहनपुर, सौंदा और बाकीपुर पहुंचे। उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विधायक ने कहा कि ईद-उल-फितर भाईचारे और प्रेम का संदेश देती है। उन्होंने ईश्वर से सभी के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यहां इरशाद, आमिर खान, नसीम खान, रजा खान, नफीस, असलम खान, अब्बास प्रधान, सुभान, मजलूम पाशा, नासिर, मोहम्मद इमरान, मुकर्रम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...